आईये जानते हैं 25 जुलाई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।

25 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2017 - गुजरात में बाढ़, 70 से ज्यादा लोग मरे।
  • 2008 - उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
  • 2007 - प्रतिभा पाटिल ने भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
  • 2004 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा।
  • 2001 - कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।
  • 1994 - जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
  • 1978 - ओल्डहम (ब्रिटेन) में प्रथम परखनली शिशु का जन्म।

25 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1966 - हरसिमरत कौर बादल - भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, वर्तमान में भारत सरकार के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री।
  • 1929 - सोमनाथ चटर्जी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
  • 1922 - श्यामाचरण दुबे - भारतीय समाजशास्त्री एवं साहित्यकार थे।
  • 1920 - गोविन्द नारायण सिंह - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।
  • 1894 - परशुराम चतुर्वेदी, विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक

25 जुलाई को हुए निधन

  • 2012 - बी. आर. इशारा, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक
  • 1981 - मनमोहन सूरी - भारतीय यांत्रिक इंजीनियर और केंद्रीय यांत्रिक इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर के निदेशक थे।
  • 1956 - गोदावरीश मिश्र - उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकारऔर सार्वजनिक कार्यकर्ता।
  • 1880 - गणेश वासुदेव जोशी - सार्वजनिक कार्यकर्ता।

Share