1. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण-XIX पिथौरागढ़ में शुरू किया गया है? – नेपाल
2. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है? – रोहित शर्मा
3. पोलावरम, मरकापुरम और मदनपल्ले नामक तीन नए जिले किस राज्य में बनाए गए हैं? – आंध्र प्रदेश
4. किस शहर को आधिकारिक रूप से कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के मेजबान के तौर पर चुना गया है? – अहमदाबाद
5. चर्चा में रहा हेली गुब्बी ज्वालामुखी किस देश में स्थित है? – इथियोपिया
6. कुमारी कमला का 91 साल की उम्र में अमेरिका में निधन हो गया। वे निम्न में से किस शस्त्रीय नृत्य से संबंधित थे? – भरतनाट्यम
7. किसानों को पानी की सुरक्षा, टेक, प्रोसेसिंग और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए किस राज्य में रायथन्ना मीकोसम नामक पहल शुरू की गयी है? – आंध्र प्रदेश
8. डॉ. वर्गीज कुरियन किस क्रान्ति के जनक थे जिनकी 26 नवंबर 2025 को 104 वीं जयन्ती मनाई गयी? – श्वेत क्रान्ति
9. भारत और किस देश के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत भारत में हैमर स्मार्ट हथियार बनाए जाएंगे? – फ्रांस
10. दुनिया की सबसे ताकतवर महिला प्रतियोगिता 2025 का खिताब किसने जीता है? – जैमी बुकर
11. 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में किसे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया? – एन्ना मैक्सवेल मार्टिन
12. काहिरा में आयोजित ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप राइफल / पिस्टल 2025 में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ? – तीसरा
13. संविधान दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 26 नवंबर