1. इंसान-जानवर संघर्ष को सुलझाने के लिए किस राज्य में प्रोजेक्ट हनुमान लॉन्च किया गया है? – आंध्र प्रदेश
2. श्रीनगर सेंट्रल जेल की हेड बनने वाली पहली कश्मीरी महिला कौन बन गई हैं? – सबा शॉल
3. हाल ही में किस राज्य ने नमक्कल जिले के कोल्ली हिल्स में अरियुर शोला फॉरेस्ट में अपना पहला डार्क स्काई पार्क बनाया है? – तमिलनाडु
4. भारत स्टील समिट 2026 का आयोजन निम्न में से किस शहर में किया जाएगा? – नई दिल्ली
5. केपी उन्नीकृष्णन कौन थे जिनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया? – राजनेता
6. हाल ही में किसे नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक नियुक्त किया गया है? – बी.पी. सिंह
7. एलिसा हीली किस टीम की पूर्व कप्तान हैं जिन्होंने क्रिकेट के सभी फोर्मेट्स से सन्यास ले लिया है? – ऑस्ट्रेलिया
8. यूनाइटेड किंगडम में पानी में अंतिम संस्कार को मंज़ूरी देने वाला पहला देश कौन बन गया है? – स्कॉटलैंड
9. देबरीगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है जो दो दिवसीय ‘इंडियन बाइसन फेस्ट’ का दूसरा संस्करण आयोजित करेगा? – ओडिशा
10. यूरोपीय संघ में मां से बच्चे में HIV और सिफलिस के संक्रमण को खत्म करने वाला पहला देश कौन बन गया है? – डेनमार्क
11. राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 4 मार्च
12. भारत की पहली नमो भारत रैपिड रेल सेवा कहाँ शुरू की गयी है? – मेरठ
13. इंडियन ओशन नेवल सिम्पोजियम ‘IONS’ का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है? – भारत