1. भारत में कम जोखिम वाले विदेशी निवेशकों के लिए एक्सेस को आसान बनाने के लिए किसने SWAGAT-FI लॉन्च किया है? – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
2. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाने के लिए रीजनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन कहाँ किया गया? – शिलांग
3. ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी 2026 तक किस शहर में अपना पहला इंडिया कैंपस खोलेगी? – गुरुग्राम
4. दुनिया की सबसे कम उम्र की सेल्फ-मेड महिला अरबपति कौन बन गई हैं? – लुआना लोपेस लारा
5. स्वराज कौशल किस राज्य के पूर्व राज्यपाल थे जिनका 73 साल की उम्र में निधन हो गया? – मिजोरम
6. फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को किस देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) नियुक्त किया गया है? – पाकिस्तान
7. इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग का खिताब किसने जीता है? – गगनजीत भुल्लर
8. 5 दिसंबर 2025 को भारतीय राष्ट्रवादी नेता श्री अरबिंदो घोष की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गयी? – 75 वीं
9. राजधानी दिल्ली के अतिरिक्त अन्य किस शहर में भारत टैक्सी का पायलट ऑपरेशन शुरू किया गया है? – गुजरात
10. 15वें ग्लोबल स्पोर्ट्स समिट के दौरान इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 में किसे ‘इमर्जिंग प्रोफेशनल स्पोर्ट्स इवेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब दिया गया है? – आर्चरी प्रीमियर लीग
11. चर्चा में रही भारत की तीसरी स्वदेशी रूप से बनी न्यूक्लियर-पावर्ड बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन का क्या नाम है? – आईएनएस अरिदमन
12. दूधवा टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है जिसके बफर एरिया में पहली बार रेनबो वॉटर स्नेक पाया गया? – उत्तर प्रदेश
13. अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 5 दिसंबर